[ad_1]

नैनीताल,14 मार्च (हि.स.)। कुमाऊं विवि ने गुरुवार को अपने परिसरों व महाविद्यालयों में पर्यावरण विज्ञान एवं सभी स्नातक कक्षाओं की वार्षिक पद्धति की मुख्य परीक्षाओं व एक्स छात्रों की परीक्षाओं के लिए परीक्षा आवेदन पत्र भरने के लिए तिथि घोषित कर दी है।
विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. महेंद्र राणा ने बताया कि परीक्षा फार्म ऑनलाइन मोड में भरे जाएंगे । फार्म भरने के लिए पोर्टल 16 मार्च तक खोला जा रहा है। परीक्षार्थी इस अवधि के भीतर ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा आवेदन पत्र भरना व परीक्षा शुल्क जमा कर लेना सुनिश्चित कर लें।
हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी/सुनील