[ad_1]

हरिद्वार, 09 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरिद्वार की चुनाव प्रबंधन समिति और कोर कमेटी की एक बैठक मध्य हरिद्वार स्थित एक होटल में हुई।
बैठक में लोकसभा के प्रभारी कुलदीप कुमार ने कहा कि हरिद्वार लोकसभा को ऐतिहासिक मतों से जीताकर पार्टी कार्यकर्ता मोदी जी की झोली में देंगे। हरिद्वार विधानसभा को भी हरिद्वार लोकसभा की सभी 14 विधाओं विधानसभाओं में सर्वाधिक मतों से जीते यह संकल्प कार्यकर्ता आज इस बैठक में यहां से लेकर के जाएंगे।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरिद्वार नगर विधायक एवं हरिद्वार विधानसभा के चुनाव संयोजक मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है और भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा एक्टिव मोड में रहते हैं। भारतीय जनता पार्टी चुनावी तैयारी में अन्य राजनीतिक दलों की तुलना में बहुत आगे है और निश्चित ही हरिद्वार विधानसभा हम ऐतिहासिक मतों से हम जितने जा रहे हैं।
हरिद्वार विधानसभा के चुनाव प्रभारी योगेश चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए कहा इस सभी कार्यकर्ता अपने-अपने दायित्व का निर्वहन करें जो जिम्मेदारी जिन कार्यकर्ताओं को दी गई है उसका भी पूरी निष्ठा से पालन करें।
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, आभा शर्मा, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, सुभाष चंद्र, अन्नू कक्कड़, दीपांशु विद्यार्थी, अनिल पुरी, राहुल शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, हीरा सिंह बिष्ट, तरुण नैय्यर, विनीत जौली, ललित रावत, कामिनी सडाना, मृदुल शास्त्री सिंघल, विजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज