[ad_1]

कूचबिहार, 06 मार्च (हि.स.)। केंद्र सरकार ने अपना वादा नहीं निभाया है। कामतापुर प्रोग्रेसिव पार्टी (केपीपी) ने भाजपा पर यह आरोप लगाते हुए बुधवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक के घर सामने विरोध प्रदर्शन किया। दूसरी तरफ, भाजपा ने केपीपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिससे इलाके में तनाव फैल गया। हालांकि, स्थिति को संभालने के लिए दिनहाटा पुलिस थाने के आईसी जयदीप मोदक के नेतृत्व में पहले से ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। जिससे तनाव पर पुलिस ने तुरंत काबू कर लिया।
केपीपी महासचिव उत्तम रॉय ने कहा कि इस दिन विभिन्न मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक के घर के सामने धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम लिया गया था। हालांकि भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने रोक दिया। उनके कार्यकर्ताओं को डरा-धमका कर दहशत फैलाने की कोशिश की गई। इस घटना का निंदा करता हूं
वहीं, भाजपा नेता रतन बर्मन ने कहा कि केपीपी ने लोकसभा चुनाव से पहले तृणमूल के साथ मिलकर शांत कूचबिहार को अशांत करने की कोशिश कर रहा है। ये सही नहीं है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा