Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कोलकाता, 31 जनवरी (हि.स.)। कोलकाता नगर निगम के डिप्टी मेयर अतीन घोष की मां गीता घोष का निधन हो गया। गीता घोष का बुधवार सुबह आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में निधन हो गया। वह 75 वर्ष की थी।
सूत्रों के अनुसार, 27 फरवरी को अतीन घोष की मां घर में पूजा करते समय हुई दुर्घटना में झुलस गयी थीं। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई।
अतीन घोष की मां कोलकाता के नलिन सरकार स्ट्रीट स्थित घर में रहती थीं। बीते शनिवार शाम घर में पूजा करते समय दीपक जलाते समय उनकी साड़ी के आंचल में आग लग गई। वृद्धा की चीख-पुकार पर परिवार के लोग दौड़ पड़े। उन्हें तुरंत आरजी कर मेडिकल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उनका शरीर 65-70 फीसदी जल चुका है। डॉक्टरों ने उपचार की हरसंभव कोशिश की लेकिन सारी कोशिशें नाकाम रहीं और बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई।
हिन्दुस्थान समाचार /गंगा