[ad_1]




झांसी, 20 फरवरी(हि.स.)। स्वॉट और एसटीएफ की सयुक्त टीम ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक करने और अभ्यर्थियों को सॉल्वरों के माध्यम परीक्षा में पास कराने के मामलों को अंजाम देने वाले गैंग के सरगना को मंगलवार को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी।
मामले के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक करने से लेकर सॉल्वरों की मदद से प्रश्नपत्र हल कराकर अभ्यर्थियों को पास कराने के मामलों को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना को स्वॉट और एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम अमिताभ रावत निवासी मध्य प्रदेश मुरैना बताया।
एसपी सिटी ने बताया कि 2017 व्यापम घोटाले का भी यह मुख्य आरोपी था। इस मामले में अमिताभ को पांच साल की सजा हुई थी। जिसमें करीब तीन साल तक जेल में रहने के बाद यह जमानत पर रिहा हुआ था। पूछताछ के दौरान अमिताभ ने अपने सहयोगियों के नामों को खुलासा किया है उन सभी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। अमिताभ को जेल भेजा रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़े घाटालों को अंजाम देने वाला अमिताभ का गैंग एसएससीजीडी परीक्षा में पेपर लीक कराने की फिराक में था,लेकिन यह गैंग अपने मकसद में कामयाब हो पाता, इससे पहले ही स्वॉट और एसटीएफ टीम के हत्थे चढ़ गया।
हिन्दुस्थान समाचार/महेश/राजेश