Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जम्मू, 20 मार्च (हि.स.)। बुधवार को कई सरपंचों, नायब-सरपंचों, विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े पंचों और रियासी और जम्मू के पूर्व सैनिकों सहित प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां, पार्टी मुख्यालय, त्रिकुटा नगर, जम्मू में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुईं। जम्मू-कश्मीर भाजपा के महासचिव अशोक कौल ने पार्टी में नए लोगों का स्वागत किया।
कौल ने कहा कि जो कोई भी भाजपा की विचारधारा में विश्वास रखता है उसका भारतीय जनता पार्टी में स्वागत है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा गरीबों और जरूरतमंदों के लिए शुरू की गई जन कल्याणकारी योजनाएं सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास की तर्ज पर अपने नागरिकों के समग्र विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता की गवाही देती हैं।
उन्होंने कहा, ”मोदी सरकार की नीतियों पर भरोसा करते हुए हर दिन सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। बुधवार को रियासी, माहौर, अरनास जैसे दूर-दराज के इलाकों से प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां भी अपने क्षेत्रों में हो रहे विकास को देखकर भाजपा में शामिल हुई हैं। उनका दृढ़ विश्वास है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में, जम्मू-कश्मीर नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।”
वहीं बलवंत सिंह मनकोटिया ने कहा कि विभिन्न समुदायों का प्रतिनिधित्व करने वाले और विभिन्न राजनीतिक दलों से पूर्व जुड़ाव रखने वाले कई प्रमुख व्यक्ति राष्ट्र की सेवा करने के लिए भाजपा में शामिल होने के लिए पार्टी नेताओं से संपर्क कर रहे हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/बलवान