Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

गुवाहाटी, 18 मार्च (हि.स.)। सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय द्वारा प्रत्येक दिन सरकारी कर्मचारी एवं अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया जा रहा है। बावजूद इसके रिश्वत लेने से सरकारी मुलाजिम बाज नहीं आ रहे हैं। इनका मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि गुवाहाटी के बीचों-बीच स्थित कामरूप मेट्रो जिला आयुक्त कार्यालय के अपने कक्ष में भी रिश्वत लेते हैं।
इस क्रम में सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय में एक शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसमें आरोप लगाया गया था कि कामरूप मेट्रो के ट्रेजरी ऑफिसर हरेंद्र नाथ वैश्य बनिया ने उनसे 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की है। रिश्वत देने को तैयार नहीं होने पर शिकायतकर्ता ने इस निदेशालय से संपर्क किया।
उपरोक्त लोक सेवक के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए सोमवार को सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय की एक टीम द्वारा गुवाहाटी स्थित कामरूप मेट्रो के जिला आयुक्त कार्यालय में जाल बिछाया गया। ट्रेज़री आफिसर हरेंद्र नाथ वैश्य बनिया को उनके कार्यालय कक्ष में रिश्वत की अग्रिम राशि चार हजार रुपए स्वीकार करते ही रंगे हाथों पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई।
स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में उसे जब्त कर लिया गया। इस संबंध में एसीबी थाने में मामला दर्ज कराया गया है। उपरोक्त लोक सेवक के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी अनुवर्ती कार्रवाई चल रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद