Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

धर्मशाला, 03 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को जिया पोलिंग बूथ भरवाना से गांव चलो अभियान का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गांव की जनता के साथ भेंट की और एक बूथ की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बातचीत भी की।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने बताया कि इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर किसान मोर्चा के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। इस अवसर पर जेपी नड्डा ने गाय को गुड़ भी खिलाया भी खिलाया और गांव के लोगों द्वारा स्थानीय वस्तुओं का प्रारूप भी देखा।
यह कार्यक्रम दो तरफा रहा, जहां जेपी नड्डा ने ग्रामीणों को गांव चलो अभियान के बारे में बताया। वहीं जानता ने अपने विचार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखे।
इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद इंदु गोस्वामी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर विशेष रूप में उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/आकाश