Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जींद, 24 मार्च (हि.स.)। रविवार को रंगों का खेल होली पर्व श्रद्धा से मनाया गया। पटेल नगर, सावित्री नगर, संत नगर, सैनी मोहल्ला, अपराही मोहल्ला, हनुमान नगर, अर्बन इस्टेट, डिफेंस कालोनी, सफीदों रोड, रोहतक रोड, भिवानी रोड, प्रेम नगर, आत्मा नगर में बच्चे गलियों में घूमते हुए नजर आए। महिलाओं ने होली की पूजा की तथा पानी चढ़ाया। इसके बाद महिलाओं ने होलिका की फेरी लगाई व कच्चा सूत बांधकर होलिका की परिक्रमा की।
होली के पवित्र त्यौहार पर महिलाओं ने होली की पूजा अर्चना की और सुख शांति की कामना की। बाजारों में रौनक छाई रही। लोगों ने जमकर गुलाल खरीदा। बच्चे पिचकारी खरीदने में पीछे नहीं रहे। शहर के बाजार पटियाला चौक, पुरानी सब्जी मंडी, मेन बाजार, पालिका बाजार, तांगा चौक पर खासी रौनक देखने को मिली। महिलाओं, बच्चों व लोगों ने गुलाल की खरीददारी की। आलम यह था कि गलियों में छोटे बच्चे अपने मकानों की छत पर चढ़ कर आने-जाने वालों पर पानी उड़ेल रहे थे। पानी से भरे गुब्बारों की बरसात हो रही थी। दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारियों ने भी एक-दूसरे को गुलाल लगा कर होली मनाई। दुकानदार सुनील ने बताया कि इस बार लोगों ने सबसे ज्यादा हर्बल गुलाल खरीदा। हर्बल गुलाल लाल, हरे व पीले रंग में उपलब्ध था। बच्चों ने गुलाल व वाटर कलर के पाउच खरीदे। इसके अलावा इलेक्ट्रोनिक पिचकारी भी बच्चों की पहली पसंद रही।
दुकानदारों ने बताया कि बच्चों ने स्पाइडर, माचिस, गन व फव्वारा पिचकारी ज्यादा पसंद की। वहीं जयंती देवी मंदिर में होली पर्व को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया व फूलों से होली खेली। जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने कहा कि हर त्यौहार का अपना एक रंग होता है, जिसे आनंद या उल्लास कहते हैं। होली को रंगों के त्यौहार के रूप में मनाते हैं। होली का त्यौहार भारत में फाल्गुन मास के पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।
हिन्दुस्थान समाचार/ विजेंद्र/संजीव