[ad_1]

जींद, 2 मार्च (हि.स.)। भाजपा ने शनिवार को प्रदेशभर की 90 विधानसभा सीटों पर अपने चुनावी कार्यालयों का उ्द्घाटन किया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कर्मवीर सैनी ने प्रभारी के तौर पर जुलाना विधानसभा क्षेत्र में उद्घाटन समारोह में मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की।
अपने संबोधन में कर्मवीर सैनी ने कहा कि पार्टी के पक्ष में लहर चल रही है। पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। चुनाव का दिन लोकतंत्र में एक त्योहार के रुप में मनाया जाता है। भाजपा चुनाव में जाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को बारीकी से समझाते हुए कहा कि हमने सरकार के द्वारा किए गए कार्य उनके प्रचार प्रसार में जुट जाएं। जो सुविधाएं देश में नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मनोहरलाल ने जो लाभकारी कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं, उनका लाभ हर वंचित व्यक्ति को मिल रहा है या नहीं, वह भी देखने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने तीन कडिय़ों में इसकी त्रुटियों को दूर करने के लिए सबसे पहले जनसंवाद कार्यक्रम किए।
हिन्दुस्थान समाचार/ विजेंद्र/संजीव