Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

झज्जर, 29 फरवरी (हि.स.)। गंभीर रूप से झुलसी मिली एक किशोरी की पीजीआईएमएस रोहतक में हालत गंभीर बनी हुई है। वह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी और संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी हुई मिली। पहले किशोरी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया था। तभी से उसका पीजीआई में इलाज चल रहा है।
एक युवक द्वारा किशोरी को आग लगाए जाने की बात सामने आ रही है। आरोप है कि शादी का दबाव बनाने के चलते यह वारदात अंजाम दी गई। आरोप कितने सही हैं, ये जांच का विषय है। फिलहाल किशोरी की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक अभी फरार है, उसकी तलाश में पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही हैं।
दरअसल, बिहार मूल का एक परिवार शहर की एक कॉलोनी में किराये पर रहता है। इस परिवार की 17 वर्षीय बेटी दसवीं कक्षा में पढ़ती है। अगले महीने से परीक्षा आरंभ हो रही है। बताते हैं कि मंगलवार की सुबह वह अपनी एक सहेली के साथ स्कूल में रोल नंबर स्लिप लेने के लिए घर से निकली थी। कुछ समय बाद परिजनों को सूचना मिली कि उनकी बेटी बैंक कॉलोनी में स्थित एक कमरे में झुलसी हुई अवस्था में है। इस सूचना पर परिजन वहां पहुंचे और किशोरी को संभाला। उसकी हालत गंभीर थी।
परिजनों ने उसको नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। परिजनों ने किशोरी की हालत के लिए बैंक कॉलोनी में रहने वाले एक युवक को जिम्मेदार ठहराया है। आरोपी युवक भी प्रवासी है। प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि वह युवक पीड़िता युवकी पर शादी का दबाव बना रहा था। संभवत: इसलिए उसने लड़की को अपने कमरे पर बुलाया था। लड़की ने शादी से इंकार कर दिया, जिसके चलते आरोपी ने तेल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया।
असल सच्चाई जांच पूर्ण होने के बाद सामने आ पाएगी। फिलहाल पीड़िता लड़की की हालत नाजुक बताई जा रही है। सेक्टर-9 चौकी से जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि एक युवती झुलसी अवस्था में अस्पताल में भर्ती हुई थी। उसकी हालत गंभीर है। फिलहाल परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी युवक को भी जल्द हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार/शील/सुमन/संजीव