Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

झाबुआ, 10 मार्च (हि.स.)। जिले के मेघनगर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित रासायनिक फैक्ट्रियों द्वारा लापरवाही बरतते हुए जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने की शिकायतों के बाद की गई सख्त प्रशासनिक कार्रवाई में इन पर ताले जड़ दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही जल प्रदूषण की शिकायतों के तहत औद्योगिक क्षेत्र मेघनगर स्थित तीन प्रमुख रासायनिक फैक्ट्रियों -राठौर फार्मा केमिकल, ट्रेंड केमिकल एवं मेघनगर ऑर्गेनिक्स पर रविवार को जिला प्रशासन की टीम ने ताला लगा दिया गया है। उक्त औद्योगिक इकाइयों से क्षेत्र में लगातार केमिकल एवं दुर्गंध युक्त दूषित पानी का रिसाव किया जा रहा था। इन फैक्ट्रियों का यही दूषित पानी यहां के प्रमुख नालों से होते हुए अनासक्त नदी में मिलता था। चूंकि अनास नदी से ही से मेघनगर वासियों को पेयजल की आपूर्ति की जाती है जिससे मेघनगर वासियों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। उक्त औद्योगिक इकाइयों को इस संबंध में चेतावनी दी गई थी, किंतु इसके बावजूद भी इकाइयों द्वारा प्रदूषित पानी का प्रवाह बंद नहीं किया गया। ऐसी लापरवाही के कारण अनुविभागीय दंडाधिकारी, मेघनगर मुकेश सोनी द्वारा उक्त तीनों रासायनिक फैक्ट्रियों, राठौर फार्मा केमिकल, ट्रेंड केमिकल एवं मेघनगर ऑर्गेनिक्स के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एवं इन्हें बंद कर ताला लगा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि उक्त फैक्ट्रियों के विरुद्ध पहले से ही अनुविभागीय न्यायालय में पब्लिक न्यूसेंस संबंधी प्रकरण चल रहे है।
हिन्दुस्थान समाचार/ डॉ. उमेशचन्द्र शर्मा