[ad_1]
कोरबा /जांजगीर-चांपा, 11 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा सोमवार को आयोजित कक्षा 12 वीं के भूगोल एवं भौतिक शास्त्र विषय की परीक्षा सुचारू रूप से संचालित हुई। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले में संचालित हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2024 हेतु कक्षा 12वीं की भूगोल की परीक्षा में 3326 मे से 3232 विद्यार्थी शामिल हुए। वहीं 94 विद्यार्थी अनुपस्थित रहें।
इसी प्रकार भौतिक शास्त्र की परीक्षा में 6599 परीक्षार्थियों में से 6503 विद्यार्थी शामिल हुए। जबकि 96 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। परीक्षा में जिला शिक्षा अधिकारी की टीम द्वारा शासकीय महामाया उमावि पामगढ़ में एक नकल प्रकरण दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि विकासखण्ड अकलतरा में 1424, बलौदा विकासखण्ड में 1135, बम्हनीडीह विकासखण्ड में 1689, नवागढ़ विकासखण्ड में 3267, पामगढ़ विकासखण्ड में 2220 परीक्षार्थी उपस्थित थे।
कक्षा 12 वीं गृहविज्ञान विषय की ओपन परीक्षा संपन्न
इसी प्रकार जिले में संचालित हाई स्कूल, हायर सेण्डरी स्कूल ओपन परीक्षा 2023-24 हेतु आज कक्षा 12 वीं की हिन्दी विषय की परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हुई। गृहविज्ञान परीक्षा में कुल पंजीकृत 186 में से 172 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। पूरक परीक्षा में नकल प्रकरण दर्ज नहीं किए गए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी