Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। जान्हवी कपूर शिखर पहाड़िया के साथ आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में प्रार्थना करने गईं। उनका और शिखर का दर्शन के लिए जाते हुए इंस्टग्राम वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में जान्हवी ने गोल्डन साड़ी पहनी हुई है, जबकि शिखर ने लुंगी पहनी हुई है। दोनों का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
वह हाल ही में अपनी बहन खुशी कपूर के साथ करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में नजर आईं। इस शो में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किये। उन्होंने शिखर पहाड़िया के साथ अपने रिश्ते पर भी टिप्पणी की। उन्होंने शिखर के साथ रिलेशनशिप में होने की बात कबूल कर ली है। जान्हवी कपूर ने इस शो में कहा, “शिखर से ब्रेकअप के बाद मैं किसी और के साथ रिलेशनशिप में थी, लेकिन अब मैं शिखर के साथ वापस आ गई हूं।”
शिखर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पौत्र हैं। वह सुशील कुमार शिंदे की बेटी स्मृति शिंदे और संजय पहाड़िया के बेटे हैं। शिखर और जान्हवी को पहले भी कई बार साथ में देवदर्शन जाते देखा गया था। इससे पहले वे दोनों एक साथ उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने गए थे और दोनों का एक साथ तिरूपति जाने का वीडियो भी वायरल हुआ था।
हिन्दुस्थान समाचार/लोकेश चंद्रा/सुनीत
[ad_2]
Source link