Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कठुआ 20 जनवरी (हि.स.)। पूर्व मंत्री राजीव जसरोटिया ने शनिवार को कठुआ के गांव लच्छीपुर में बूथ जन संवाद अभियान के समापन कार्यक्रम में भाग लिया। जिसमें मुख्य रूप से जसरोटा मंडल अध्यक्ष ज्ञान सिंह, विद्या सागर, सरदार बाबू, सरदार जगदीप, सरदार जे पी सिंह, अनिल सिंह, अशोक जसरोटिया उनके साथ उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजीव जसरोटिया ने जनसभा को संबोधित करते हुए मंडल टीमों के काम की सराहना की और कहा कि भाजपा ने लोगों को मोदी सरकार की जनहित योजनाओं के बारे में जागरूक करने के लिए बूथ जन संवाद अभियान शुरू किया था जोकि करीब ढाई महीने तक चला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी देने के लिए मंडल में शक्ति केंद्र और पंचायत स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के सब का साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास ने देश के लोगों के बीच विश्वास पैदा कर राष्ट्रीय हित की भावना को बढ़ावा दिया है। इसी बीच उन्होंने मोदी सरकार के सभी जन कल्याणकारी कार्यों नीतियों और उपलब्धियां को जमीन स्तर पर साझा किया। जसरोटिया ने कहा कि जन संवाद अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस के बीच मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ पहुंचाना है ताकि कतर में खड़े आखिरी व्यक्ति तक लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों के कारण आज पूरी दुनिया भारत की क्षमता और शक्ति की सरहाना कर रही है। पीएम के प्रयासों से आज हर गांव में विकास के साथ साथ हर जगह समृद्वि और शांति आई है। भाजपा ने सभी गांवों के हर घर तक पहुंचने का लक्ष्य लेकर ही इस अभियान को चलाया है। जसरोटिया ने लोगों से पूरे देश और विशेष रूप से जम्मू कश्मीर में विकास की गति को बढ़ाने के लिए 2024 में एक बार फिर से मोदी सरकार को सता में लाने की अपील की।
हिन्दुस्थान/समाचार/सचिन/बलवान