Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

-मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने देश भर में मनाया रामोत्सव, मजार-मदरसे भी श्रीराम ज्योति से हुए प्रकाशमान
अयोध्या, 23 जनवरी (हि.स.)। अयोध्या में रामलला के विराजमान होने के बाद देशभर में उत्सव का माहौल है। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने पूरे देश में इसे जश्न के तौर पर मनाया। दरगाह, मजार, मदरसे, घर, गलियां, मुहल्ले… चिरागों, दीपकों, मोमबत्तियों और रंगीन बल्ब से रोशन किए गए। चारों तरफ श्रीराम नाम की धूम रही। लोगों ने मिठाइयां बांटी, अमन और शांति का पैगाम दिया। देश की उन्नति-प्रगति की दुआएं की। इस मौके पर सिंगर्स रूहानी सिस्टर्स (प्रमुख गायक जागृति प्रसन्ना) ने मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के लिए खासतौर से अपनी आवाज दी, जो इस शार्ट फिल्म में है। इस शार्ट फिल्म में मदरसा, मजार, दरगाह सभी रामोत्सव की रंग में रंगे नजर आ रहे हैं।
आड़े नहीं आईं धर्म-जाति की दीवारें, सभी सनातनियों ने श्रद्धा-भाव से मनाया रामोत्सव
राजा ना कोई राम के जैसा, न राम के जैसा कोई बेटा, दयालु न कोई राम सा, न वीर कोई श्रीराम के जैसा, कोई न रोक सके सूरज को, भला सागर किसने सूखाया है, कहे शिव सुनो न मां भवानी, श्रीराम का युग फिर आया है… ये शॉर्ट फिल्म का लाइन है। देशभर के सनातनियों में इसकी धूम है। श्रीरामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का हर कोई साक्षी बना। इसमें धर्म-जाति की दीवारें आड़े आईं ही नहीं। सभी सनातनियों ने श्रद्धा-भाव से रामोत्सव मनाया।
हिन्दुस्थान समाचार/कमलेश्वर शरण/आकाश