[ad_1]

जगदलपुर, 04 मार्च (हि.स.)। जिला योजना एवं सांख्यिकी से प्राप्त जानकारी अनुसार जन्म-मृत्यु पंजीयन का सुदृढ़ीकरण हेतु संस्थागत पंजीयन इकाइयों के समस्त रजिस्ट्रार जन्म-मृत्यु का प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन 06 से 15 मार्च तक किया जाएगा। जिसमें विकास खंड के अन्तर्गत आने वाली सभी रजिस्ट्रार ग्रामीण नगरी एवं स्वास्थ्य विभाग को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा। जिला रजिस्ट्रार ने बताया कि प्रशिक्षण हेतु जिले के 07 जनपद पंचायतों हेतु तिथि निर्धारित की गई है। जिसमें 06 मार्च को जपं बस्तर के सभा कक्ष में, 07 मार्च को जपं बकावण्ड के सभा कक्ष में, 11 मार्च को जपं तोकापाल के सभा कक्ष में, 12 मार्च को जपं बास्तानार के सभा कक्ष में, 13 मार्च को जपं दरभा के सभा कक्ष, 14 मार्च को जपं जगदलपुर के सभाकक्ष और 15 मार्च को जपं लोहण्डीगुड़ा के सभाकक्ष में सुबह 11 बजे से प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे