[ad_1]

जगदलपुर, 22 फरवरी (हि.स.)। स्कूलों में दसवीं और बारहवी बोर्ड की परीक्षा में इस वर्ष साढ़े 15 हजार बच्चे शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। बोर्ड परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र का वितरण 24 और 25 फरवरी को बस्तर हाई स्कूल से किया जाएगा। प्रश्न पत्रों को परीक्षा केंद्र के करीब के थाने में रखा जाएगा।
शहरी क्षेत्र के प्रश्न पत्र कोतवाली थाना, बोधघाट थाना और परपा थाना में पूरी सुरक्षा में रखे जाएंगे। छात्र-छात्राओं की समस्या को सुलझाने हेल्प लाइन नम्बर जारी किया गया है। छात्रों ने स्कूल से ज्यादा अब घर में तैयारी शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग के अनुसार छग माध्यमिक मंडल की ओर से जारी टाइम टेबल अनुसार कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा एक मार्च से शुरू होगी, जो 23 मार्च को समाप्त होगी। वहीं 10वीं की परीक्षा 02 मार्च से शुरू होगी, जो 21 मार्च को समाप्त होगी। पिछले साल छात्रों को होली के दौरान भी परीक्षा देनी पड़ी थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा है। इस बार बोर्ड ने जिले में दो नए परीक्षा केंद्र बनाए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे