[ad_1]

जगदलपुर, 14 मार्च (हि.स.)। भाजपा के महामंत्री आर्यद्र सिंह आर्य/संग्राम सिंह राणा ने बताया कि जगदलपुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन शुक्रवार 15 मार्च को गुप्ता लॉन गणपति रिजॉर्ट के सामने आयोजित किया गया है। कार्यकर्ता सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव, संभागीय प्रभारी भाजपा निरंजन सिन्हा, लोकसभा प्रभारी महेश जैन एवं जिला प्रभारी जी. वेंकट विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। जिसमें जगदलपुर नगर में निवासरत भाजपा/ मोर्चा/ प्रकोष्ठ/ विभाग के राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, मंडल के पदाधिकारी एवं कार्य समिति के सदस्य/ नगर पालिका निगम जगदलपुर के नेता प्रतिपक्ष सहित सभी सम्मानित पार्षद गण/ शक्ति केंद्र के प्रभारी/ सह प्रभारी/ संयोजक/ सह संयोजक/ बूथ के अध्यक्ष / सचिव एवं बूथ समिति के सभी सदस्य विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे