Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जबलपुर, 21 फरवरी (हि.स.)। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग एवं आत्मा परियोजना जबलपुर के संयुक्त तत्वाधान में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के प्रांगण में मोटे अनाज (श्री अन्न) पर आज (बुधवार) से दो दिवसीय प्रदर्शनी, मेला एवं कृषि संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी कृषि उप संचालक रवि आम्रवंशी ने दी।
उन्होंने बताया कि राज्य मिलेट मिशन योजना अंर्तगत प्रदेश में कोदो-कुटकी, रागी, ज्वार, बाजरा जैसी फसलों को पैदा करने से लेकर भोजन की थाली तक पहुंचाने कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 21 और 22 फरवरी को आयोजित मेला एवं प्रदर्शनी स्थल पर मोटे अनाज के प्रसंस्करण का प्रशिक्षण एवं जानकारी दी जाएगी। साथ ही साथ श्री अन्न से बने हुये खाद्य पदार्थ, बिस्किट एवं कुकीज भी उपलब्ध रहेंगे।
मेला संयोजक एवं कृषि विभाग की सहायक संचालक कीर्ति वर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि जिले के सभी विकासखंड से कृषक इसमें भागीदारी करेंगे। उन्होंने जबलपुर शहर के निवासियों को भी मेला एवं प्रदर्शनी का अवलोकन करने तथा श्री अन्न के पौष्टिक गुणों एवं भोजन में इनके महत्व जानकारी लेने आमंत्रित किया है।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/नेहा