Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

– नगर निगम क्षेत्र मेंं विकास कार्योंं का भूमि पूजन
मुरैना, 09 मार्च (हि.स.)। उपलब्ध व्यवस्थाओं को अपनी ताकत बनाने के साथ-साथ उनका उपयोग किया जाना देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सीखना चाहिए। प्रधानमंत्री ने विश्वभर में भारत की जनसंख्या को ताकत बनाकर विकसित देशों की आर्थिक व तकनीकी की ताकत को अपने नीचे झुका दिया। सरकार का मुख्य काम क्षेत्र का विकास और गरीब मानव के जीवन स्तर में बदलाव लाने के साथ नगर, प्रदेश व देश को आगे बढ़ाना है। देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तेज गति से हो रहे कार्यों के परिणाम अब दिखाई देने लगे हैं। यह बात मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एवं दिमनी विधायक नरेन्द्र सिंह तोमर ने नगरनिगम मुरैना द्वारा विकास कार्यों के भूमिपूजन अवसर पर कही।
नगर निगम सीमा क्षेत्र में दिमनी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1,2,24,27 और 28 में 3 करोड़ 66 लाख रूपये की लागत से होने वाले निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में महापौर शारदा राजेन्द्र सोलंकी, पूर्व मंत्री गिर्राज डण्डौतिया ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर निगम आयुक्त देवेन्द्र सिंह चौहान ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. योगेशपाल गुप्ता, पूर्व नपाध्यक्ष अंबाह जिनेश जैन, केदार सिंह यादव सहित वार्ड पार्षद व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सराहना करते हुये कहा कि उन्होंने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से विकासशील राज्य बनाया। वहीं वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार विकास की चिंता सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के लिये कर रहे हैं। तोमर ने उपस्थित नागरिकों से कहा कि सरकार विकास के नये आयाम स्थापित कर संचालित कर सकती है, लेकिन उन्हें सहेजना व सुरक्षित रखने का दायित्व क्षेत्रवासियों को निर्वहन करना पड़ेगा। तोमर ने नगर निगम निर्माण के दौरान क्षेत्र में आकार प्रकार की वृद्धि व गांव को शामिल किये जाने से विकास की आवश्यकता बताई। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कहा कि सरकार की गतिविधियों के कारण आम जनता की आय में वृद्धि हुई है। समृद्धि तेजी से बढ़ रही है, यह सब आमजन के परिश्रम से ही संभव हुआ है।
तोमर ने कहा कि हमें अपनी खूबी पर गर्व करना होगा, तभी प्रसिद्धि होगी। इसके लिये सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं बिजली, पानी, सडक़ व अन्य कर समय पर जमा करने का दायित्व भी निभाना पड़ेगा। नगरनिगम द्वारा मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना चतुर्थ चरण के अन्तर्गत निर्मित किये जा रहे जेएस गार्डन से मुडियाखेड़ा तक डिवाइडर रेलिंग निर्माण सहित अन्य कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार/शरद