[ad_1]

– कुल एक अरब 37 करोड़ 57 लाख 87 हजार 495 रूपये की राशि के अवार्ड पारित
इंदौर, 9 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीपी शर्मा के मार्गदर्शन में शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत में सवार्धिक लंबित मामलों का निराकरण करने का नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है।
जिला विधिक सहायता अधिकारी मिथिलेश डेहरिया ने बताया कि इस नेशनल लोक अदालत में 7 हजार 295 प्रकरण एक दिन में निराकृत किये गये हैं। कुल एक अरब 37 करोड़ 57 लाख 87 हजार 495 रुपये की राशि के अवार्ड पारित किये गये। आज नेशनल लोक अदालत में सवार्धिक लंबित मामलों का निराकरण करने का नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है।
बताया गया कि इस नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य आपराधिक 200, सिविल 104, मोटर दुर्घटना क्लेम 587, विद्युत 245, चेक बाउंस 915, बैंक रिकवरी 05, भू-अर्जन 01, वैवाहिक 159, श्रम 31, अन्य 1560, प्रकरणों के साथ ही बैंक रिकवरी 105, विद्युत 62, जलकर 67 व अन्य 3 हजार 254 से संबंधित प्री-लिटिगेशन प्रकरण राजीनामे के आधार पर निराकरण हुआ।
प्रधान जिला न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन में विशेष प्रयास हेतु समस्त न्यायाधीशगण सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला न्यायाधीश आसिफ अहमद अब्बासी, जिला विधिक सहायता अधिकारी मिथिलेश डेहरिया तथा अधिवक्तागण एवं समस्त कर्मचारीगण को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश