Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नई दिल्ली, 7 मार्च (हि.स.)। भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमैक ने गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ दो मैचों (फीफा विश्व कप 2026 के राउंड 2 और एएफसी एशियाई कप सऊदी अरब 2027 प्रारंभिक संयुक्त योग्यता) के लिए 35 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की है।
भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच 21 मार्च को सऊदी अरब में खेलेगी फिर 26 मार्च को दूसरा मैच गुवाहाटी में खेलेगी।
संभावितों की सूची इस प्रकार है-
गोलकीपर: गुरप्रीत सिंह संधू, अमरिंदर सिंह, फुरबा टेंपा लाचेनपा, विशाल कैथ।
डिफेंडर: आकाश मिश्रा, लालचुंगनुंगा, मेहताब सिंह, प्रीतम कोटाल, राहुल भेके, निखिल चन्द्रशेखर पुजारी, सुभाशीष बोस, नरेंद्र, अनवर अली, रोशन सिंह नाओरेम, अमेय गणेश रानावाडे, जय गुप्ता।
मिडफील्डर: अनिरुद्ध थापा, ब्रैंडन फर्नांडिस, लिस्टन कोलाको, महेश सिंह नाओरेम, सहल अब्दुल समद, सुरेश सिंह वांगजम, जेकसन सिंह थौनाओजम, दीपक टांगरी, लालथाथांगा खॉलह्रिंग, लालेंगमाविया राल्टे, इमरान खान।
फॉरवर्ड: सुनील छेत्री, इशान पंडिता, लालियानजुआला चांगटे, मनवीर सिंह, विक्रम प्रताप सिंह, राहुल कन्नोली प्रवीण, नंदकुमार सेकर, इसाक वनलालरुआतफेला।
हिन्दुस्थान समाचार/ सुनील