Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कराची, 04 फरवरी (हि.स.)। भारत में जन्मे पाकिस्तान के वरिष्ठ न्यायविद रशीद ए रजवी का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने शनिवार को इसकी पुष्टि की।
जिओ न्यूज के अनुसार, रजवी का कराची के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके जनाजे की नमाज आज (रविवार) डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी के एक इमाम बारगाह में पढ़ी जाएगी। रजवी एक अनुभवी वकील और सेवानिवृत्त न्यायाधीश थे। उन्होंने अपने शानदार करियर के दौरान चार बार सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संभाला। उनका जन्म दिसंबर 1947 में मुंबई (भारत) में हुआ था। रजवी 1956 में अपने परिवार के साथ कराची आ गए थे।
हिन्दुस्थान समाचार/मुकुंद