Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जोधपुर, 27 फरवरी (हि.स.)। शहर में इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी से जुड़े चार अन्य प्रतिष्ठानों पर चल रहा आयकर सर्वे मंंगलवार दूसरे दिन भी जारी रहा। आयकर विभाग को मिले इनपुट के आधार पर महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगने की जानकारी मिली है। निवेश किए गए दस्तावेजों के अलावा नए प्रोजेक्ट के बारे में भी सुराग मिले है।
पश्चिमी राजस्थान के विभिन्न जिलों में निवेश को लेकर प्लानिंग चल रही थी। लगभग 250 अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों और ड्राइवरों की टीमें मुस्तैद है। डेढ़ सौ आयकर अधिकारियों और कर्मचारियों के कुनबे में 40 से अधिक पुलिस के जवान भी शामिल है। आयकर टीम के साथ जयपुर, कोटा, बीकानेर और उदयपुर की आयकर टीमें कर रही है लगातार पड़ताल कर रही है। जोधपुर की इन्वेस्टिगेशन विंग के अलावा जयपुर और अन्य जिलों की इन्वेस्टिगेशन विंग भी शामिल है। आयकर अधिकारियों के सोने के लिए बिस्तर की व्यवस्था की गई। 250 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम के लिए नाश्ते और भोजन की भी व्यवस्था गई है। विभाग की कार्रवाई रात और दिन लगातार चल रही है। जोधपुर में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप