[ad_1]

‘हृदयरोग मुक्त भारत अभियान’ कार्यशाला आयोजित
देहरादून, 06 जनवरी (हि.स.)। माधवबाग के संस्थापक और एम.डी. डॉ. साने ने कार्यशाला में कहा कि रोगों से बचाव के लिए लोगों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, और तनाव प्रबंधन को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी।
राजपुर रोड स्थित एक होटल में ‘हृदयरोग मुक्त भारत’अभियान के तहत शनिवार को आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए डॉ. रोहित साने ने यह बातें कहीं। इस दौरान माधवबाग की विशेषज्ञता और आयुर्वेदिक उपचार के कई प्राकृतिक और साइड-इफेक्ट फ्री तरीकों और जीवनशैली रोग जैसे कि डायबिटीज, हृदय रोग, मोटापा, और रक्तचाप से निपटने में स्वस्थ जीवनशैली को सबसे ज़्यादा महत्व पर प्रकाश डाला।
डॉ.रोहित साने ने कहा कि भारत के अन्य शहरों के मुताबिक देहरादून के वातावरण में बहुत शुद्धता है, परंतु खान पान और जीवन शैली का बदलाव न सिर्फ देहरादून में बल्कि पूरे उत्तराखंड में हुआ है। ऐसे में यह आवश्यक हो जाता है कि हम अपने स्वास्थ्य का देख-रेख अच्छे से करें और अपने दैनिक आदतों में उन चीजों को शामिल करें जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहतर है।
उन्होंने कहा कि 15 से अधिक सालों का अनुभव में माधवबाग ने जीवनशैली रोगों से पीड़ित 10 लाख रोगियों का सफलतापूर्वक इलाज किया है। उनका मानना है कि, इन जीवनशैली परिवर्तनों की प्रोत्साहना के चलते मरीज़ों को न सिर्फ जीवनशैली रोगों से, बल्कि उनके लक्षणों से भी छुटकारा पाने का मौका मिलता है।
इस कार्यक्रम में आनंद स्वरूप (आईएएस ग्रामीण विकास एवं आयुष),अरुण कुमार त्रिपाठी (कुलपति उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय), आर.सती (परिसर निदेशक, उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय) और अन्य लोग मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/रामानुज
[ad_2]
Source link