[ad_1]

सिलीगुड़ी, 27 जनवरी (हि.स.)। प्रधाननगर थाने की पुलिस ने पत्नी की हत्या की कोशिश करने के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम बादल देबनाथ है। घटना शुक्रवार देर रात सिलीगुड़ी के बीआरआई कॉलोनी से सामने आई है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह शख्स काफी समय से अपनी पत्नी पर अत्याचार कर रहा था। आरोप है कि शुक्रवार को उन्होंने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। किसी तरह पत्नी अपनी जान बचाकर भागी और प्रधान नगर थाना पहुंची। जिसके बाद पत्नी ने पति के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। प्रधाननगर थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा