Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

पूर्वी चंपारण,07 मार्च(हि.स.)। जिला भाजपा ने गुरुवार को महात्मा गांधी प्रेक्षा गृह में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ो लोगों ने भाजपा की सदयस्ता ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना व संचालन पूर्व विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह ने किया।
सदस्यता ग्रहण समारोह में गोविंदगंज एवं केसरिया के पूर्व विधायक स्व० राय हरिशंकर शर्मा की पुत्र वधु नीता शर्मा, प्रख्यात चिकित्सक डॉ० अभिषेक तिवारी, उद्योगपति यमुना सिकरिया, पंचायत एवं निकाय के जनप्रतिनिधियों में विन्देश्वरी राम, प्रदेश अनुसूचित जाति, संगठन सचिव राजद, मुखिया बसमानपुर पंचायत दरोगा साह, कैमुद्दीन अंसारी मुखिया गोविंदपुर, मनोज यादव मुखिया कटहाँ, हीरालाल सहनी राजद नेता, भैया राम यादव सहित बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के साथ अन्य लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार,हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान, पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव, गोविंदगंज विधायक सुनिल मणि तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रकिशोर मिश्र, उप महापौर डॉ० लालबाबू प्रसाद, पूर्वी चंपारण लोकसभा प्रभारी अशोक सहनी, मोतिहारी संगठन जिला के प्रभारी वरूण सिंह, प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा मोहिब्बुल हक, महामंत्री विवेकानंद पाण्डेय एवं योगेंद्र प्रसाद, प्रवक्ता सुधांशु रंजन, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, प्रदेश संयोजक लघु उद्योग प्रकोष्ठ मयंकेश्वर सिंह, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मीना मिश्रा, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा बब्लू पासवान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश/चंदा