[ad_1]

हल्द्वानी, 18 जनवरी (हि.स.)। शहर में होलिका ग्राउंड और मिनी स्टेडियम अब नए रूप में दिखाई देंगे। इनके सौंदर्यीकरण का डिजाइन निर्माण समिति ने तैयार किया है। डिजाइज मंजूरी के लिए डीएम को भेजा गया है।
डीएम की मंजूरी भी मिल गई। अब निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। शहर की सड़कों को चौड़ाकर सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसके लिए प्रशासन शहर में सरकारी भवनों से लेकर व्यापारियों की अतिक्रमित दुकानों को भी तोड़ रहा है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि सौंदर्यीकरण की जद में आ रहे निजी भवनों को नोटिस जारी करने के साथ ही सरकारी संपत्तियों से अतिक्रमण लगातार हटाया जा रहा है। मिनी स्टेडियम की दीवार ही मंगलपड़ाव में मौजूद होलिका ग्राउंड को तोड़ दिया गया है। अब इन्हें नए रंग रूप में बनाए जाने की कार्रवाई प्रशासन ने शुरू कर दी है। डिजाइन की मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/रामानुज