Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भोपाल, 29 फरवरी (हि.स.)। देश में तेंदुओं की सर्वाधिक संख्या 3907 मध्यप्रदेश में है। इस उपलब्धि पर राज्य के वन मंत्री नागर सिंह चौहान ने वन्य जीव संरक्षण और प्रबंधन से जुड़े वन विभाग के अमले को बधाई दी है। वहीं, प्रदेश के वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि वन्य जीव हमारे जंगल की शान है।
दरअसल, गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) और भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) द्वारा 2022 में भारत में तेंदुओं की स्थिति पर रिपोर्ट जारी की गई। इस रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश में इस बार भी देश में सबसे अधिक 3907 तेंदुए पाए हैं। इससे पहले प्रदेश में वर्ष 2018 में भी देश में सबसे ज्यादा 3421 तेंदुए थे। यानी चार साल में 215 तेंदुए बढ़े हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र में 1985, तीसरे कर्नाटक में 1,879 और चौथे तमिलनाडु में 1,070 हैं। रिपोर्ट के अनुसार, टाइगर रिजर्व या सबसे अधिक तेंदुए की आबादी वाले स्थल- आंध्रप्रदेश के श्रीशैलम में नागार्जुन सागर और इसके बाद मध्यप्रदेश में पन्ना और सतपुड़ा हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/नेहा