[ad_1]

हमीरपुर, 19 मार्च (हि.स.)। राठ कोतवाली के औड़ेरा गांव में मंगलवार को हाईस्कूल की एक छात्रा ने सूना घर पाकर फांसी लगा ली। परिजनों ने जब किशोरी को फांसी पर लटका देखा तो सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। किशोरी की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ था।
औडेरा गांव निवासी विश्वनाथ अहिरवार ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ हरियाणा में मिस्त्री का काम करता है। बताया कि उसके गांव में उसकी 15 वर्षीय पुत्री सपना अहिरवार और उसका पुत्र विकास रहते थे। सपना जीजीआईसी स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा थी। इस साल उसने 10वीं कक्षा के पेपर दिए थे। उसका पुत्र विकास सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज में 7वीं कक्षा में पढ़ता था। बताया कि सपना ने अपने भाई को घर के बाहर खेलने के लिए भेज दिया। इसी दौरान सपना ने कमरे में रखे बेड के ऊपर कुर्सी रखकर साड़ी से हुक में फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब उसका भाई कमरे में पहुंचा तो सपना टंगी हुई थी। भाई के चीखने की आवाज सुन पड़ोसियों की भीड़ लग गई। पिता ने बताया कि उसकी पुत्री पढ़ने में होशियार व शांत स्वभाव की थी। उसके माता पिता दूसरे मकान में रहते थे। घटना के कारणों को लेकर वह कुछ नहीं बता पा रहे थे।
हिन्दुस्थान समाचार/पंकज//विद्याकांत