Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

रांची, 30 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी चार फरवरी को धनबाद पहुंच रहे हैं। धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा चार फरवरी को अपना स्थापना दिवस मनाएगा। हर साल हेमंत सोरेन स्थापना दिवस समारोह में शामिल होते हैं। इस बार भी वह समारोह में शामिल होंगे।
इसके साथ ही धनबाद में चार फरवरी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भी न्याय यात्रा पहुंचेगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि तीन फरवरी को झारखंड के पाकुड़ से दुमका, देवघर, जामताड़ा, साहिबगंज होते हुए राहुल धनबाद पहुंचेंगे। चार फरवरी को धनबाद में राहुल गांधी की जनसभा भी संभावित है।
हिन्दुस्थान समाचार/वंदना/मुकुंद