Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नाहन, 12 फ़रवरी (हि.स.)। केंद्र सरकार की महिला स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत देश के विभिन्न नगरों में आयोजित होने वाले व्यापार और पर्यटन उत्सवों के दौरान इन महिलाओं को न केवल निशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराए जा रहे हैं अपितु ठहरने आदि की व्यवस्था भी निशुल्क की जा रही है। इन मेलों में महिलाएं हिमाचली उत्पाद और सिडडू, तेल पाकी, लुशके, पाठंडे, मालपूड़े, चौलाई की खीर, मक्की और कोदे की रोटी,मदरा, सेपूबड़ी आदि हिमाचली व्यंजन बेचकर लाखों रुपए की आमदन जुटा रही है।
इन दिनों चंडीगढ़ के सरस मेले में सिरमौर जिला के हरिपुरधार से अपना स्टॉल लगाने गई जय विजायी मां स्वयं सहायता समूह की कार्यकर्ता सैना राणा और श्यामा ठाकुर बताती है कि उन्होंने पिछले एक सप्ताह के दौरान सरस मेला चण्डीगढ़ में लगभग दो लाख से अधिक कीमत के हिमाचली व्यंजन बेचकर अच्छी खासी आमद जुटाई है।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील