Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कूचबिहार, 10 फरवरी (हि.स.)। शीतलकूची ब्लॉक के गोसाईरहाट बाजार से एक होटल कर्मचारी का फंदे से लटका हुआ शव बरामद किया गया है। शनिवार सुबह होटल कर्मचारी का शव होटल के अंदर से बरामद किया गया। मृतक का नाम सुबल बर्मन (45) है।
होटल मालिक ने बताया कि आज वह जब होटल पहुंचा तो देखा दरवाजा बंद है। इसके बाद होटल कर्मचारी सुबल को आवाज लगाई गई। जब कोई जवाब नहीं मिला तो होटल का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए तो फंदे से लटकता हुआ मिला। इसकी सूचना शीतलकूची थाने की पुलिस को दी गई। सूचना पाकर शीतलकूची थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शीतलकूची थाने के ओसी एंथोनी होरो ने बताया कि एक व्यक्ति का शव होटल के अंदर से बरामद किया गया है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा