[ad_1]

ग्वालियर, 16 जनवरी (हि.स.)। शहर में सर्दी के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं में चालकों की लापरवाही के कारण राहगीरों की जान असमय जा रही हैं। एक सप्ताह में हुई दुर्घटनाओं में मौत का आंकड़ा एक दर्जन के करीब पहुंच गया। महाराजपुरा थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट मेंं आकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद आरोपी चालक की तलाश तेज कर दी है।
ग्राम सौजना खेरिया पंडोखर दतिया निवासी रामबाबू पुत्र राजसिंह कुशवाह अपने साथी आलोक पुत्र लज्जाराम प्रजापति निवासी मदनपुरा के साथ मोटर साइकिल से जा रहा था। दोनों लोग अभी महाराजपुरा थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मणगढ़ पुल के ऊपर पहुंचे ही थे तभी ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीबी 7788 के चालक ने उनको अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की टक्कर लगने से रामबाबू गंभीर रूप से घायल हो गया और आलोक को चोंटे लग गई। सड़क दुर्घटना का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों केा चिकित्सालय पहुंचाया। उपचार के दौरान रामबाबू ने दम तोड़ दिया। रामबाबू ट्रक के पहिए के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था जिस कारण उसे बचाया नहीं जा सका।
पुलिस रामबाबू की मौत की सूचना मिलते ही चिकित्सायल मौके पर पहुंची शव विच्छेदन गृह पहुंचाया। पुलिस ने आलोक की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ धारा 279, 304ए के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
हिन्दुस्थान समाचार/शरद