Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

ग्वालियर, 09 फरवरी (हि.स.)। हजीरा थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी घटना के समय मायके में थी। मारपीट से नाराज होकर पत्नी मायके चली गई थी जब वह लौटकर नहीं आई तो युवक ने फांसी लगा ली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद आत्महत्या के कारणों की विवेचना प्रारंभ कर दी है।
पुलिस के अनुसार, बिरला नगर चंदनपुरा निवासी मुकेश (28 वर्ष) पुत्र जगदीश कुशवाह गुरुवार की रात घर लौटा और अपने कमरे में चला गया। शुक्रवार सुबह मुकेश को जब मां लक्ष्मी जगाने गई तो होश उड़ गए। बेटे का शव फांसी पर लटका हुआ था। बताया गया है कि रात के समय मुकेश नशा करके घर लौटा था और देर रात उसने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मुकेश की पत्नी मारपीट से नाराज होकर मायके चली गई थी उसे आने के लिए मुकेश ने कहा लेकिन आने से मना कर दिया था। फांसी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव विच्छेदन गृह भेज फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/शरद