[ad_1]

ग्वालियर, 07 मार्च (हि.स.)। फरार चल रहे दो अपराधियों की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने इनाम घोषित किया है। फरार चल रहे इन दोनों अपराधियों के खिलाफ बहोड़ापुर पुलिस थाने में एस.सी.एस.टी. एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सागर ताल बहोड़ापुर क्षेत्र के निवासी फरार अपराधी अजीत तोमर व ऋषभ परमार की गिरफ्तारी पर ढाई-ढाई हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। जो भी व्यक्ति विधि संगत तरीकों से इन अपराधियों को बंदी बनाने में मदद करेंगे उन्हें यह इनाम दिया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/शरद