[ad_1]

ग्वालियर, 14 मार्च (हि.स.)। मुरैना से मजदूरी कर घर लौट रहे एक युवक को बुधवार की रात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर की थी कि युवक अपनी मोटर साइकिल से सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गहरी चोट आ गई। राहगीरों ने जब युवक को सड़क पर पड़ा देखा तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गुरूवार को युवक का शव विच्छेदन करा कर अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पंचमुखी हनुमान नगर समाधिया कॉलोनी निवासी शिवचरण प्रजापति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हुई है। शिवचरण मुरैना मे किसी ईट भट्टे पर मजदूरी करते थे। रोजाना सुबह बाइक से निकल जाते थे और रात को घर लौटते थे। रोजाना की तरह बुधवार सुबह बाइक से मजदूरी करने मुरैना चले गए। काम खत्म करने के बाद रात को घर लौट रहे थे तभी पुरानी छावनी पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक मे टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर वह सड़क पर गिरकर लहुलुहान हो गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हिन्दुस्थान समाचार/शरद/मुकेश