[ad_1]

जयपुर, 26 जनवरी(हि.स.)। राज्यपाल कलराज मिश्र ने 75 वें गणतंत्र दिवस पर शुक्रवार को राजभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर उन्हें परेड ने सलामी दी। बाद में उन्होंने परेड का निरीक्षण किया।
राज्यपाल ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में सभी की सहभागिता का आह्वान किया।
उन्होंने राजभवन राजकीय विद्यालय के बालक-बालिकाओं को भारतीय संविधान की प्रति भी भेंट की। बाद में उन्होंने सभी को मिठाई वितरित की। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव सुबीर कुमार और प्रमुख विशेषाधिकारी गोविन्द राम जायसवाल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर/संदीप