Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

पलामू, 20 फ़रवरी (हि.स.)। मीनाक्षी गोस्वामी गोलीकांड का पुलिस ने उदभेदन कर दिया है। पुलिस ने गोली मारने वाले किशन गोस्वामी उर्फ गोलू गोस्वामी (26) को गिरफ्तार किया है। गोलू ने किराया विवाद में मीनाक्षी को गोली मार दी थी। मीनाक्षी फिलहाल निजी अस्पताल में भर्ती है। उसे बोलने में तकलीफ है। डालटनगंज शहर थाना क्षेत्र के नावाहाता इलाके में गत 16 फरवरी की सुबह 10 बजे घर में घुसकर मीनाक्षी गोस्वामी को गोली मार दी गई थी।
कार्रवाई करते हुए गोली मारने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपित गोलू बिहार के सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना के कोर्ट बाजार जानकी मंदिर का रहने वाला है और मेदिनीनगर में रहकर मनिहारी का कारोबार करता था। ढाई साल पहले पत्नी की हत्या के आरोप में जेल भी काट चुका है। दिसम्बर 2023 में जेल से छूटकर बाहर आया था।
शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने मंगलवार को शहर थाना में जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपी किशन गोस्वामी उर्फ गोलू गोस्वामी मीनाक्षी नामक महिला के घर में किराए पर रहता था। कुछ महीने पहले उसने मीनाक्षी का घर खाली कर दिया था। घर खाली करने के बाद दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद में 16 फरवरी को किशन ने मीनाक्षी गोस्वामी के घर में घुसकर उसे गोली मार दी थी।
हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप