Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कामरूप (असम), 27 जनवरी (हि.स.)। कामरूप (ग्रामीण) जिला के दक्षिण कामरूप के गोराईमारी में शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक बच्ची की मौत हो गई। बच्ची ब्रह्मपुत्र वैली एकेडमी में पहली कक्षा में पढ़ती थी। उसकी पहचान मरियम बेगम पुत्री सादेक अली के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि स्कूल से घर लौटते समय सड़क हादसे में बच्ची की मौत हुई है। बच्ची ई-रिक्शा से घर लौट रही थी। रास्ते में वह ई-रिक्शा से गिर गई। दुर्घटना में उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/किशोर/अरविंद /वीरेन्द्र