Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]
– दिव्य संत थे साकेतवासी महंत जानकीदासः अयोध्याचार्य
हरिद्वार, 12 मार्च (हि.स.)। जगद्गुरु अयोध्याचार्य महाराज की अध्यक्षता में भूपतवाला स्थित लक्ष्मी निवास आश्रम में आयोजित आश्रम के साकेतवासी महंत जानकी दास महाराज के पुण्य स्मृति समारोह में सभी अखाड़ों के संत महापुरुषों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके शिष्य स्वामी गणेश दास को तिलक चादर प्रदान कर आश्रम का महंत नियुक्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जगद्गुरु स्वामी अयोध्याचार्य महाराज ने कहा कि साकेतवासी महंत जानकी दास महाराज दिव्य संत थे। भक्तों को धर्म व संस्कृति का ज्ञान प्रदान करने के साथ उन्होंने सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में योगदान दिया। आश्रम के नवनियुक्त महंत गणेश दास महाराज को आशीर्वाद देते हुए उन्होंने कहा कि महंत गणेश दास आश्रम की सेवा परंपरा को आगे बढ़ाएंगे और अपने गुरु के अधूरे कार्यो को पूरा करेंगे। कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि साकेतवासी महंत जानकीदास महाराज ने जीवन पर्यन्त धर्म संस्कृति के संरक्षण और मानव कल्याण में योगदान दिया। सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलते मानव कल्याण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त महंत गणेश दास महाराज अपने गुरु के पदचिह्नों पर चलते हुए मानव कल्याण में योगदान देंगे।
महंत राजेंद्र दास एवं महंत नारायण दास पटवारी ने कहा कि साकेतवासी महंत जानकी दास महाराज संत समाज के प्रेरणा स्रोत थे। आश्रम के नवनियुक्त महंत गणेश दास महाराज युवा एवं विद्वान संत हैं। संत समाज को पूरा विश्वास है कि महंत गणेश दास महाराज सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में अपना पूर्ण योगदान देंगे। नवनियुक्त महंत गणेश दास महाराज ने सभी संत महापुरुषों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरुदेव साकेतवासी महंत जानकीदास महाराज से प्राप्त शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए मानव कल्याण और आश्रम की सेवा संस्कृति का विस्तार करना ही उनके जीवन का उद्देश्य है।
इस अवसर पर महंत रघुवीर दास, महंत सूरज दास, महंत दुर्गादास, महंत हरीदास, महंत बिहारी शरण, स्वामी ज्ञानानन्द, स्वामी नित्यानन्द, स्वामी शिवानन्द भारती, स्वामी हरिवल्लभदास शास्त्री, महंत परमेश्वर दास, महंत किशोर दास सहित बड़ी संख्या में संत महापुरुष एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/दधिबल