[ad_1]
चेन्नई (तमिलनाडु), 22 मार्च (हि.स.)। तमिलनाडु भाजपा ने शुक्रवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी की एकमात्र सीट के लिए अपने 14 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। साथ ही तमिलनाडु विधानसभा की विल्वनकोड सीट के उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवार की घोषणा की।
भाजपा की इस सूची के मुताबिक विरुधुनगर लोकसभा सीट से राधिका सरथकुमार, चेन्नई उत्तर से आरसी पॉल कनगराज, पुडुचेरी से ए.नमस्सिवयम, चिदंबरम (आर) से पी कार्थियायिनी, नमक्कल से केपी रामलिंगम, तिरुप्पुर से एपी मुरुगानंदम, मदुरै से रामा श्रीनिवासन, तेनकासी (आर) से जॉन पांडियन, करूर से वीवी सेंथिलनाथन, पोलाची से के वसंतराजन, तिरुवन्नामलाई से ए अश्वत्थामन, तिरुवल्लूर (आर) से पोन वी बालागणपति, नागपट्टिनम (आर) से एसजीएम रमेश, तंजावुर से एम मुरुगानंदम, शिवगंगा से देवनाथन यादव वी.एस. का नाम शामिल है।
विल्वनकोड विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने नंथिनी को उम्मीदवार बनाया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ डॉ आर. बी. चौधरी/संजीव