[ad_1]

गुवाहाटी, 26 जनवरी (हि.स.)। असम पुलिस ने शुक्रवार को गुवाहाटी के विभिन्न इलाकों से उल्फा (स्वा) के चार संदिग्ध कैडरों को गिरफ्तार किया। हालांकि पुलिस ने इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं साझा की है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने गुवाहाटी के कई हिस्सों में छापेमारी कर ये गिरफ्तारियां की हैं। गिरफ्तार संदिग्धों को अज्ञात स्थानों पर रखा गया है।
इस बारे में विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
हिन्दुस्थान समाचार/श्रीप्रकाश/पवन