[ad_1]

जौनपुर, 05 जनवरी (हि.स.)। महराजगंज क्षेत्र के उदयभानपुर गांव के एक परिवार के चार सदस्यों की गुजरात प्रान्त के सापुतारा सड़क एक्सीडेंट में गुरूवार रात दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की खबर मिलते ही समूचा गांव शोक में डूब गया।
महराजगंज थाना क्षेत्र के उदयभानपुर निवासी तालुकदार सिह के पुत्र रामाश्रय सिंह परिवार सहित वडोदरा में रहकर सब्जी और फल की दुकान चलाते हैं। वहीं उन्ही के साथ रामाश्रय सिह की पुत्री प्रियंका और दामाद अमित सिंह रियल स्टेट का व्यवसाय करते थे। रामाश्रय के दामाद अमित सिंह 32 अपनी पत्नी प्रियंका सिह 28 और पुत्री अयाना ढाई वर्ष सास मीरा देवी 52 व रामाश्रय सिह की बूढी मां रमनादेवी 75 वर्ष को कार में बैठाकर सभी नासिक साई दर्शन करने गये थे दर्शन कर वापस बडोदरा लौटते समय गुजरात के सापुतारा में कार सड़क किनारे खड़ी कर उसमें बैठे थे कि अचानक वहाँ से गुजर रही एक ट्रक का टायर फट जाने से ट्रक कार पर पलट गयी जिससे कार में बैठे अमित सिह, पत्नी प्रियंका सिंह, बूढी मां रमना सिंह और ढाई वर्षीय बिटिया अनाया की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि 52 वर्षीय रामाश्रय सिह की पत्नी मीरा सिंह को जीवित कार से निकाला गया। जिनकी हालत चिन्ताजनक बताई जा रही है। शुक्रवार को खबर सुनते ही परिजन घर से बडोदरा के लिये रवाना हो गये।
हिन्दुस्थान समाचार/ विश्व प्रकाश/विद्याकांत
[ad_2]
Source link