Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

सोनीपत, 1 मार्च (हि.स.)। सेवानिवृत्त आईपीएस एवं उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार ने गुरूवार को राई स्थित स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा के कुलपति का कार्यभार संभाला है। पद ग्रहण करने के बाद शुक्रवार को स्टाफ के साथ बैठक की और यूनिवर्सिटी को बुलंदियों पर पहुंचाने का संकल्प लिया।
कुलपति अशोक ने कहा कि विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में बेहतरीन सुविधाएं और माहौल दिया जाएगा। अनुशासन और छात्र कल्याण उनकी प्राथमिकताओं में है। शिक्षण तथा गैर-शिक्षण स्टाफ मिलकर अच्छी सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रयास करें। उन्होंने कहा कि 34 वर्ष तक मेरी कर्मभूमि यूपी और उत्तराखंड और पाकिस्तान बॉर्डर बांग्लादेश बॉर्डर रही है। पहली बार मुझे अपनी जन्मभूमि में भी सेवा करने का मौका मिला है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं। प्रधानमंत्री का मानना है कि देश का युवा खेल को भी प्रोफेशन की तरह देखे। हमारा प्रयास भी यही रहेगा कि हम प्रधानमंत्री के खेलों से संबंधित विजन को अच्छी तरह से विश्वविद्यालय में लागू करें। कई होनहार खिलाड़ी पढ़ाई के चक्कर मे खेल से दूर हो जाते हैं, हमारा प्रयास ये रहेगा कि हम खिलाडिय़ों के लिए पढ़ाई और खेल के बीच में सामंजस्य बिठा सकें। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कोर्सेज को विश्वविद्यालय में ही शुरू करें, जिससे हमारे खिलाडिय़ों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग विश्वविद्यालय में ही मिल सके। स्पोर्ट्स साइंस में ध्यान देने के साथ ही खिलाडिय़ों के लिये इंजरी रिहैबिलिटेशन सेन्टर की भी शुरुआत करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/ नरेंद्र/संजीव