Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


सहरसा,05 फरवरी (हि.स.)। जिलापदाधिकारी वैभव चौधरी ने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला अनुकंपा समिति की बैठक की अध्यक्षता कर आज कुल 05 लोगों के अनुकंपा पर नियुक्ति आवेदनों पर विचार किया गया।सभी संबंधित शाखाओं के पदाधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।
जिलापदाधिकारी ने विभिन्न शाखाओं से अनुशंसित आवेदकों के अन्य भाई-बहनों को भी कार्यालय में बुलाकर सहमति की जानकारी ली।एक आवेदन पर विधि विभाग से परामर्श लेने की बात कही गयी।शेष सभी आवेदनों पर नियुक्ति के निर्णय लिए गए।
हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा