Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जयपुर, 18 फ़रवरी (हि.स.)। प्रदेशभर में इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का कार्य संपन्न हो गया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी चुनाव के लिए ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच जरूरी है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में लोकसभा आम चुनाव के लिए ईवीएम/वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का कार्य भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड, बेंगलुरु के इंजीनीयर्स द्वारा 27 जनवरी से राज्य के सभी जिलों में प्रारंभ किया गया था। उन्होंने बताया कि ईवीएम/वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का कार्य 17 फरवरी तक पूरा कर लिया गया। यह कार्य मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों की उपस्थति में किया गया।
ईवीएम से तात्पर्य बैलेट यूनिट (बीयू), कंट्रोल यूनिट (सीयू) और वीवीपीएटी से है। राज्य के जिलों में 276 इंजीनियरो द्वारा लगभग 91408 बीयू, 73651 सीयू और 74080 वीवीपैट मशीनों की एफएलसी करवाई गई।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश सैनी/ईश्वर