Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

लखनऊ, 09 मार्च (हि.स.)। ईदगाह के इमाम और मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने शनिवार को यहां कहा कि पवित्र रमजान माह की शुरुआत होने जा रही है। रमजान का चांद 11 मार्च को देखा जाएगा। 12 मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा। मौलाना महली ने कहा कि मरकजी चांद कमेटी 11 मार्च को चांद देखने के बाद तारीखों का ऐलान करती आयी है। आगामी 11 मार्च से मस्जिदों में तरावीह का दौर शुरू होगा। ऐशबाग के ईदगाह में तरावी का इंतजाम किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि लखनऊ के जामा मस्जिद ईदगाह में 07.45 बजे नमाज होगी। नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद में बेहतर इंतजाम किये गये हैं। उत्तर प्रदेश के मस्जिदों और घरों में भी रमजान की तैयारियां चल रही हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/ शरद/दीपक/बृजनंदन