Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

अयोध्या, 08 फरवरी (हि.स.)। फिजी गणराज्य के उप प्रधानमंत्री बिमान प्रसाद ने श्री राम जन्मभूमि मन्दिर में रामलला के दर्शन किये। दर्शन करते समय बिमान प्रसाद प्रभु श्रीराम की भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण हम सबके लिए सौभाग्य की बात है। यहां आकर मैं अपने आपको सौभाग्यशाली मानता हूं।
उन्होंने कहा कि फिजी के मंदिरों में नियमित रूप से रामायण पाठ होता है। भारत और फिजी के प्राचीन संबंध और मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में फिजी दूतावास निर्माण पर निश्चित रूप से प्रयास होगा।
महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचने पर सेवायोजन, समन्वय विभाग मंत्री अनिल राजभर, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर, आकाश गुप्ता आईएफएस, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्षा रोली सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा ने किया स्वागत।
एयरपोर्ट से उप प्रधानमंत्री फिजी गणराज्य को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चम्पत राय द्वारा अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में सुगमतापूर्वक व अयोध्या पुलिस की सुरक्षा में रामलला का दर्शन कराया व पूजा अर्चना की गयी एवं उनको श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास द्वारा प्रसाद दिया गया। तदोपरांत वहां से लखनऊ के लिए प्रस्थान किया।
हिन्दुस्थान समाचार/पवन